Sunday, August 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वर्षों बाद रजवाहे में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

वर्षों बाद रजवाहे में पहुंचा पानी, किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

हाथरस। गांव सिंधर्र से होकर गुजर रहे रजवाहे में वर्षों बाद पानी पहुंचने से किसानों के चेहरों पर खुशी और राहत दिखाई दे रही है। निर्माण के बाद पहली बार रजवाहे में पानी पहुंचने पर ग्रामीणों ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए सरकार, संबंधित विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और मंत्री का आभार जताया। शनिवार को रजवाहे में पानी आने पर समाजसेवी ग्रामीण कोमल सिंह तोमर ने बताया कि गांव में सिंचाई के लिए बनाए गए इस रजवाहे में निर्माण के बाद से अब तक पानी नहीं पहुंच पाया था। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए निजी साधनों और महंगे संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ता था। कई बार समय पर पानी उपलब्ध नहीं होने से फसलें प्रभावित होती थीं और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से रजवाहे में पानी पहुंचाने की मांग करते आ रहे थे। किसानों के अनुसार, इस बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों से रजवाहे में पानी का प्रवाह शुरू हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी आने से खासकर खरीफ की फसलों की सिंचाई में सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी रजवाहे में नियमित रूप से पानी आता रहेगा, जिससे गांव के किसानों को सिंचाई की समस्या से स्थायी रूप से राहत मिल सकेगी। इस दौरान ग्रामीणों के साथ जल निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।