Monday, August 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेस ने फूंका सतीश महाना का पुतला

राष्ट्रगान के अपमान पर कांग्रेस ने फूंका सतीश महाना का पुतला

➤ विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने और मुकदमा दर्ज कराने की मांग

कानपुर। राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाना का पुतला फूंका और उन्हें विधानसभा अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की।

बताते चलें कि शनिवार को उन्नाव जिले में एक स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचे सतीश महाना ने गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद अपनी गाड़ी की ओर जाना शुरू कर दिया था। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रगान बज रहा था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया और विभिन्न समाचार माध्यमों पर प्रसारित होने के बाद इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर सतीश महाना पर निशाना साधा। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं सुप्रिया श्रीनेत, राजेंद्र पाल गौतम और सेवादल प्रभारी श्रीनिवासन सहित प्रदेश के कई नेताओं ने भी मामले पर विरोध जताया। रविवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर ग्रामीण की ओर से तिलक हॉल स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सतीश महाना के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के इस कृत्य से करोड़ों देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि सतीश महाना लगातार अशोभनीय आचरण कर रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि महाना जी विधानसभा अध्यक्ष के पद के योग्य नहीं है, इसलिए हमारी माँग है कि तत्काल प्रभाव से महाना को विधानसभा अध्यक्ष के पद से हटाकर उनके विरुद्ध राष्ट्रगान के अपमान का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुतला दहन के दौरान आनंद वर्मा, नरेंद्र चंचल कुशवाहा, ईखलाख अहमद डेविड, राजेंद्र बाल्मीकि, अंकित कन्नौजिया, शिवम पटवा, संदीप मिश्रा, सुनील पाल, माना यादव, शीलू यादव, अभिषेक कुमार, नफीस अहमद, ग्रीन बाबू सोनकर, अकील अहमद, निखिल गुप्ता, शुभम राजपूत, सुशांत गुप्ता, उस्मान सोनू, रवि कुमार, ऋषि पाल, अमन युवराज सिंह, महेंद्र भदौरिया, मेराज खान, गोविंद यादव आदि मौजूद रहे।