Monday, August 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फिरोजाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविरों का आयोजन कर किए गए योगदान के लिए जनपद के 40 योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय कोर्णाक होटल में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि आप सभी योग प्रशिक्षक आदियोगी भगवान शंकर, पाणिनि और पतंजलि की परंपरा के ध्वजवाहक हैं। केंद्र में मोदी जी की सरकार आने के बाद योग परंपरा को जो सम्मान प्राप्त हुआ, वह अविस्मरणीय रहेगा। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित करना भारत सरकार की बड़ी उपलब्धि है।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद बघेल ने कहा कि योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना, अर्थात योग शरीर को मन से, मन को बुद्धि से, बुद्धि को आत्मा से और आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का काम करता है। इस अवसर पर जनपद भर से आए 40 योग प्रशिक्षकों को मुख्य अतिथि सदर विधायक ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संयोजक भगवानदास शंखवार, भाजपा जिलामंत्री डॉ. दुर्गेश यादव, डॉ. पीएस राणा, राजमाला यादव, धर्मेंद्र वर्मा, अंकित यादव, डॉ. अमित जैन, किशोर अग्रवाल बंटी, पंकज भारद्वाज, इंजी. रामब्रेश यादव, नरेश राठौर आदि उपस्थित रहे।