-अजय कुंवर धर्मराज सिंह चौहान ने किया शुभारम्भ
-स्थानीय लोगों सहित हजारों राहगीरों ने लिया प्रसाद
कानपुर: जन सामना संवाददाता। सावन के अन्तिम सोमवार के पावन अवसर पर चौ. राम गोपाल चौराहा स्थित सब्जी मण्डी में सत्येन्द्र कुशवाहा के संयोजन में भण्डारे का भव्य आयोजन किया गया। भण्डारे में स्थानीय लोगों के साथ-साथ हजारों राहगीरों ने प्रसाद गृहण किया। प्रसाद लेने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी और देर शाम तक भण्डारे का सिलसिला चलता रहा।
भण्डारे का शुभारम्भ रामादेवी व्यापार मण्डल के चेयरमैन, महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी, मुख्य अतिथि अजय कुंवर धर्मराज सिंह चौहान के करमलों द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत भी की।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और राहगीरों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों एवं सहयोगियों ने श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक प्रसाद वितरित किया।
इस मौके पर अमरजीत सिंह तोमर, सचिन पाल, ऋषि तोमर, मो. तुरआब खान (पठान बाबा) सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
Jansaamna