Wednesday, August 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग

सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक में कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग

सलोन, रायबरेली। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त शिक्षक कल्याण परिषद, शाखा सलोन की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय सलोन नगर में कृष्ण नारायण पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष कृष्ण नारायण पांडेय ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सेवारत शिक्षकों की तरह कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि उम्र के इस पड़ाव पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी और वे सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकेंगे। विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका अशफाक जहां ने विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने और विद्यार्थियों का विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। मीडिया प्रभारी मोहम्मद इस्माइल खान ने जनपद स्तरीय गोष्ठी से प्राप्त जानकारी साझा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक संगठन अपने हक और हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष अशफाक जहां, मोहम्मद जहदी, बाबूलाल वर्मा, रामदुलारे और फैज मोहम्मद आदि मौजूद रहे। प्रभारी प्रधानाध्यापक तलत जहां और प्रधानाध्यापक राकेश कुमार सिंह ने बैठक में विशेष सहयोग किया।