Wednesday, August 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ईपीएफओ कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

ईपीएफओ कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के आंचलिक एवं क्षेत्रीय कार्यालय, कानपुर में मंगलवार को बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) प्रशिक्षण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ईपीएफओ के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत अन्य लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पारस अस्पताल, कानपुर के सहयोग से आयोजित बीएलएस प्रशिक्षण में अस्पताल के इमरजेंसी विभाग के हेड डॉ. राहुल कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) और अन्य जीवनरक्षक उपायों की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को इन उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके बाद संकल्प सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में 25 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं में ईपीएफओ के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम में अपर केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त (उत्तर प्रदेश) उदय बक्सी, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शाहिद इकबाल, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय कुमार अभिषेक, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय प्रतीश सिंह समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।