Wednesday, August 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नवजात बालिकाओं की माताओं को बांटी बेबी किट

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने नवजात बालिकाओं की माताओं को बांटी बेबी किट

फिरोजाबाद। महिला कल्याण विभाग द्वारा जिला अस्पताल परिसर स्थित सौ शैय्या अस्पताल के प्रसूति विभाग में आयोजित कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने नवजात बालिकाओं की माताओं को बेबी किट प्रदान की। साथ ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद उपयोगी योजना है। इसका उद्देश्य बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढ़ाई तक आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। यह योजना केवल आर्थिक मदद ही नहीं देती, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके अलावा यह कन्या भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को रोकने में भी मददगार है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नन्ही कन्याओं के साथ केक कटिंग सेरेमनी मनाई और नवजात कन्याओं की माताओं को बेबी किट प्रदान की। इस दौरान एसडीएम शालिनी देवी, सीएमएस नवीन जैन के अलावा चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ मौजूद रहा।