इटावा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से लखनऊ जाते समय इटावा रेलवे स्टेशन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पुष्पमालाओं, पटकों एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
अमर पाल मौर्य के स्टेशन पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं फूल मालाएं भेंट कर नारेबाजी के बीच उनका स्वागत किया। कुछ देर के लिए रेलवे स्टेशन का माहौल पूरी तरह भाजपामय नजर आया। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।
स्वागत से अभिभूत अमर पाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने आत्मीय स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उनके चेहरे पर कार्यकर्ताओं के स्नेह और उत्साह की खुशी साफ दिखाई दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। खराब मौसम के बावजूद कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और एकजुटता को प्रदर्शित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का इटावा आगमन भले ही कुछ समय के लिए रहा, लेकिन उनके स्वागत से जिले के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने बारिश के बावजूद स्टेशन पहुंचकर संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और एकजुटता का परिचय दिया।
अमर पाल मौर्य के लखनऊ रवाना होने तक स्टेशन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बना रहा। स्वागत कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय रहा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व प्रत्याशी विवेक शाक्य, कमलेश कठेरिया, जिला उपाध्यक्ष संजीव भदौरिया, ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रदीप साविता, जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अशोक चौबे, कृपा नारायण तिवारी, बासु चौधरी, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, आयुष राज, राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, निवर्तमान जिला मंत्री रजत चौधरी, सह-कोषाध्यक्ष समीर सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, गिरधर दीक्षित, देवांश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा सहित भाजपा एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
Jansaamna