हाथरस। रक्षाबंधन के अवसर पर लोक माता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं तथा बहनों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुभारंभ किया गया। सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौजूद रहे। अधिकारियों ने महिलाओं को योजना की जानकारी देते हुए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने महिला सुरक्षा को लेकर जिले के सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र संचालित होने की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सुविधाओं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति ने सदर विधायक, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी को राखी बांधी। इस अवसर पर 500 से अधिक लाभार्थी मौजूद रहे।
Jansaamna