Thursday, August 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

महिला शक्ति ने धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला शक्ति की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ भजनों पर नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके जीवन संदेशों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में महिला शक्ति की सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कृष्ण जन्म, माखन चोरी, गोपियों के साथ रास सहित भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सुंदर मंचन किया गया। प्रस्तुतियों ने उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। कृष्ण लीला की विशेष प्रस्तुति में शिवी पोरवाल, विजय लक्ष्मी अग्रवाल, निशा मित्तल, राखी यादव, चारु मित्तल, नेहा मित्तल, मोना बंसल, शिवांगी बंसल, नेहा अग्रवाल, पूनम गुप्ता, पूनम अग्रवाल, मोनिका रानीवाला, रश्मि अग्रवाल एवं तनु माथुर ने विशेष सहभागिता की। सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेम, कर्म, सत्य, धर्म एवं मानवता के संदेशों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। भक्ति गीतों, नृत्य और कृष्ण लीलाओं ने उत्सव को और अधिक आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने राधा-कृष्ण के स्वरूपों के साथ भजनों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजौरिया, फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल, संस्था की अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपाली सिंघल एवं वित्त निदेशिका गौरी बंसल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।