फिरोजाबाद। फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की बैठक महानगर कार्यालय विनायक कॉम्प्लेक्स पर आयोजित हुई। इसमें 13 सितंबर को होने वाली प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने बताया कि 13 सितंबर को फिरोजाबाद क्लब में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश रजि. की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल करेंगे। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को शाम चार बजे टूंडला टोल पर अनिल शर्मा और सुबोध बघेल के नेतृत्व में प्रांतीय अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा। इसके बाद प्रांतीय अध्यक्ष का फिरोजाबाद आगमन होगा। जैन मंदिर पर विवेक कौशल, मुकेश शर्मा और राकेश शर्मा द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। बैठक का संचालन हरिशंकर राठौर ने किया। इस दौरान प्रांतीय मंत्री नरेश पंजाबी, प्रांतीय संगठन मंत्री परशुराम गुप्ता, प्रांतीय युवामंत्री आकाश जैन, रमाशंकर दादा, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील जाट, अनिल गुप्ता अमीना, रजनीश शर्मा, रेणु कुशवाहा, सुभाष यादव, सुबोध बघेल, विपिन गुप्ता, रामगोपाल बजाज, संजय शर्मा, दिलीप दीक्षित, मेघ सिंह पहलवान, अनिल कुमार डब्बू, श्यामवीर सिंह यादव, हर्षवर्धन, प्रवीण शर्मा, प्रीति गुप्ता और उमा देवी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।
Jansaamna