फिरोजाबाद। भाजपा के नगला खंगर मंडल की मासिक बैठक चतुरा देवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नगला खंगर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर आवश्यक संगठनात्मक चर्चा की। साथ ही मंडल कार्यसमिति, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ समितियों के सत्यापन का कार्य किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, डॉ. अमित गुप्ता, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राजीव यादव, शवाजीत सिंह, वीरु धाकरे, विजय तोमर, श्यामौतार भदौरिया, आशीष पांडेय, जीतू तोमर, रुपेंद्र सिकरवार, अखिलेश गौतम, बलवीर तोमर, सर्वेश तोमर, डॉ. विश्वनाथ सिंह, ओमपाल सिंह, सर्वेश भदौरिया, नितिन राठौर, दीपक बघेल, देव सिंह तोमर, अर्पित राठौर, प्रमोद यादव, रामनरेश राजपूत, महाराज राजपूत, राजेश यादव, अवनीश यादव, आलोक यादव, अमन बघेल, देवेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
Home » मुख्य समाचार » भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर दिया जोर
Jansaamna