Saturday, September 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीएच.डी. प्रवेश के लिए बीबीएयू ने बढ़ाई पंजीकरण की समयसीमा

पीएच.डी. प्रवेश के लिए बीबीएयू ने बढ़ाई पंजीकरण की समयसीमा

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएच.डी. कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 5 सितंबर 2026 तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद 6 और 7 सितंबर 2026 को विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएच.डी. में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना का अवलोकन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित विभाग से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।