Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दशहरा पर्व धूमधाम से संपन्न

दशहरा पर्व धूमधाम से संपन्न

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। असत्य पर सत्य की विजय यानी दशहरा पर्व नगर में शनिवार को धूमधाम से मनाया गय।ा कस्बे में राम बारात निकाली गई और रात में स्थानीय रामलीला ग्राउंड में रावण वध का सफल कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पहुंचे सैकड़ों नागरिकों महिलाओं व बच्चों ने आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन देखा और अहंकारी रावण के पुतला दहन में शरीक हुए रामलीला कमेटी की ओर से कार्यक्रम स्थल में पहुंचे हिंदू व मुस्लिम समाज के लोगों का धन्यवाद अदा किया गया। रामलीला ग्राउंड में लगे मेले में बच्चों महिलाओं ने चाट पकौड़ी बतासे आदि पकवानों का आनंद लिया और गुब्बारे खिलौने आदि की खरीदारी की गई य रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।