Sunday, October 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अबरारिया दरगाह का 47वां उर्स दो अक्टूबर से होगा प्रारंभ

अबरारिया दरगाह का 47वां उर्स दो अक्टूबर से होगा प्रारंभ

फिरोजाबाद। कठरा पठानान स्थित दरगाह हजरत सूफी सैयद अबरार हसन शाह हसनी रहमतुल्लाह अलैह का 47वां सालाना उर्स मुबारक 2 से 5 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। सूफी सैयद जमील नासिर अबरारी ने बताया कि उर्स के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 अक्टूबर को सरकारी चादरपोशी, मिलादुन्नबी एवं कव्वाली का आयोजन होगा। 3 अक्टूबर को हल्का-ए-जिक्र एवं कव्वाली और 4 अक्टूबर को कुल शरीफ, चादरपोशी सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को अबरारिया मुसाफिरखाना से जुलूस-ए-संदल शरीफ निकाला जाएगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए दरगाह पर पहुंचेगा। आयोजकों ने जायरीन एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उर्स में शिरकत करने की अपील की है। वार्ता के दौरान मिर्जा जावेद बेग, गुड्डू कुरैशी आदि मौजूद रहे।