फिरोजाबाद। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की तीन अक्टूबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 21 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें कई उप निरीक्षकों को चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ को थानों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। आदेश के अनुसार कौशल किशोर शर्मा को चौकी प्रभारी कैला देवी थाना उत्तर, प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी गांधी पार्क थाना उत्तर और शावेज चौधरी को थाना उत्तर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। नवीन कुमार को चौकी प्रभारी महावीर नगर थाना दक्षिण और रवि शंकर निषाद को चौकी प्रभारी मदनपुर थाना सिरसागंज बनाया गया है। प्रमोद कुमार राय को चौकी प्रभारी गौछ थाना नारखी, आदित्य कुमार को चौकी प्रभारी जौंधरी थाना नारखी, राजनारायण को चौकी प्रभारी नगला बीच थाना रजावली तथा कृष्ण कुमार को चौकी प्रभारी हाथवंत थाना खैरगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। सोनू कुमार को चौकी प्रभारी आगरा गेट थाना शिकोहाबाद और अवनीश कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा थाना मक्खनपुर बनाया गया है। निशांत पायल को थाना एका में वरिष्ठ उप निरीक्षक, लाखन सिंह को चौकी प्रभारी सुराया थाना एका, दर्शन सिंह को चौकी प्रभारी चंद्रवार गेट थाना बसई मोहम्मदपुर और अतुल शर्मा को चौकी प्रभारी ब्रह्मदेव थाना नारखी नियुक्त किया गया है। अनु चौधरी को साइबर सेल भेजा गया है। हरेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी कायथा थाना नारखी, ओमवीर सिंह को थाना एका, रियाजुद्दीन को थाना नारखी, अरुण कुमार को चौकी प्रभारी रामनगर थाना लाइनपार और नरेश कुमार को थाना शिकोहाबाद में तैनाती दी गई है। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए हैं।
Jansaamna