फिरोजाबाद। उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामलीला महोत्सव में तदर्थ प्रशासनिक सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के तत्वावधान में मंदिर बिहारी महाराज पर रामलीला मंचन के स्वरूपों का चयन हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के स्वरूप के लिए आकाश श्रोतीय, माता सीता के स्वरूप के लिए सागर श्रोतीय, लक्ष्मण के स्वरूप के लिए योगेंद्र वशिष्ठ, भरत के स्वरूप के लिए कृष्णा भारद्वाज, शत्रुघ्न के स्वरूप के लिए देवांश थापक और हनुमान के स्वरूप के लिए श्याम उपाध्याय का चयन किया गया। इस दौरान प्रबंध समिति सदस्य श्याम सिंह यादव पूर्व डिप्टी मेयर, पं. मुन्ना लाल शास्त्री, रामनरेश कटारा, गुड्डू मिश्रा, नीरज चतुर्वेदी, उपेंद्र शर्मा, शुभम मिश्रा आदि ने पात्रों का चयन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरिओम वर्मा, डॉ. अमित गुप्ता, विजय कुशवाह, अनूप झा, वीनेश शर्मा, प्रमोद राजपूत, विभांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
Jansaamna