Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महर्षि वाल्मीकि उपवन मोतीझील में प्रतिमा का अभिषेक किया गया

महर्षि वाल्मीकि उपवन मोतीझील में प्रतिमा का अभिषेक किया गया

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केन्द्रीय मेला कमेटी द्वारा आयोजित 20वॉ वार्षिक मेले के पूर्व महर्षि वाल्मीकि उपवन मोतीझील में प्रतिमा का अभिषेक, पंचामृत, दूध, दही, घी, गंगाजल से किया गया। वरिष्ठ संचालक मुन्ना पहलवान ने बताया कि अभिषेक का शुभारंभ हवन पूजन एवं मंत्रो उच्चारण पंडित रमाकान्त शास्त्री द्वारा सम्पन्न कराया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्य पदाधिकारियों द्वारा 10 टोली बनाकर आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले मोतीझील मेले में प्रचार हेतु निकलेगी। इस अवसर पर सुरेश भारती, मुन्ना हजारिया, प्रकाश हजारिया, राम गोपाल सागर, अशोक भारती, कमल बाल्मीकि, प्रेमा जी, विमला, कलावती और अशोक सम्राट आदि बहुत से लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत