Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतदेय स्थलों के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक 4 अक्टूबर को

मतदेय स्थलों के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक 4 अक्टूबर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 4 अक्टूबर को अपरान्ह 4ः30 बजे आयोजित की गयी है। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री आदि भी भाग लेंगे। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव शंकर गुप्ता ने दी है।