Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » खेल » ‘हाहाकार विराट दंगल’ में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

‘हाहाकार विराट दंगल’ में पहलवानों ने दिखाए दांव-पेच

अखिलेश सिंह: कानपुर। यशोदा नगर स्थित सैनिक चौराहे के निकट स्वर्गीय पं. रामभरोसे शुक्ल स्मृति स्थल पर उनकी पुण्य स्मृति में भव्य ‘हाहाकार विराट दंगल’ का आयोजन किया गया। दंगल का आयोजन महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज कुमार शुक्ला के संयोजन में संपन्न हुआ।
दंगल में विभिन्न महिला एवं पुरूष पहलवानों ने अपने कुश्ती कौशल, दमखम और शानदार दांव-पेच का प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए कुश्ती प्रेमियों और क्षेत्रीय नागरिकों की भीड़ जुटी। दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
आयोजन का उद्देश्य स्वर्गीय पं. रामभरोसे शुक्ल की स्मृति को नमन करने के साथ भारतीय कुश्ती की समृद्ध परंपरा को जीवंत बनाए रखना और युवाओं को पारंपरिक खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा। आयोजक मनोज कुमार शुक्ला ने ऐसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति, खेल भावना और युवाओं में अनुशासन की भावना को बढ़ावा देने वाला बताया।
‘हाहाकार विराट दंगल’ के माध्यम से पहलवानों के साहस, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित किया गया। आयोजन ने क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती के प्रति लोगों के उत्साह को प्रदर्शित किया।
इस मौके पर नीतेन्द्र यादव, अर्पित यादव, मनोज भदौरिया, बन्टी यादव, चरन सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।