Friday, November 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जर्जर पुलिया और बदहाल सड़क से हादसे का खतरा, नगर निगम बेखबर

जर्जर पुलिया और बदहाल सड़क से हादसे का खतरा, नगर निगम बेखबर

◊ स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है प्रशासन?
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। शहर के भरतपुर गेट-जंक्शन मार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। वहीं, नाले की पुलिया भी जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम के किसी अधिकारी का ध्यान सड़क और पुलिया की मरम्मत की ओर नहीं जा रहा है। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन प्रमुख मार्ग की बदहाली इन दावों की हकीकत बयां कर रही है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और जर्जर पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का सवाल है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेंगे?