हाथरस: जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय संविधान दिवस पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने जिलाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में हतीसा पुल से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली। रैली के बाद पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित यूजीसी संशोधन अधिनियम 2026 पर पुनर्विचार की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि उच्च शिक्षा व्यवस्था देश के भविष्य निर्माण का आधार है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की स्वायत्तता, शैक्षणिक स्वतंत्रता, पारदर्शिता और समान अवसरों की रक्षा जरूरी है। प्रस्तावित संशोधनों से विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता तथा छात्रों और शिक्षकों के हित प्रभावित होने की आशंका जताई गई। संगठन ने मांग की कि संशोधन अधिनियम पर पुनर्विचार कर इसे तत्काल रोका जाए, शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता सुरक्षित रखी जाए तथा शिक्षाविदों, छात्रों और शिक्षकों से व्यापक विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। साथ ही शिक्षा को व्यावसायिक एवं राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रखते हुए समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
रैली और ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सौरभ पाराशर, अरुण शर्मा, पूर्व विस्तारक संजीव गोयल, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, सादाबाद नगर अध्यक्ष सोनू गौतम, जयनारायण शर्मा, अतुल अग्निहोत्री, रश्मि प्रताप सिंह, उज्ज्वल गौतम, अभिषेक शर्मा, यश पचौरी, नवनीत चतुर्वेदी और रामकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे।
Home » मुख्य समाचार » यूजीसी संशोधन अधिनियम के विरोध में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा ने निकाली बाइक रैली
Jansaamna