◊ पांच खेल विधाओं में महिला-पुरुष खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम, तीन आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
कानपुर: जन सामना ब्यूरो। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन प्रस्तावित है। प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, भारोत्तोलन और एथलेटिक्स सहित पांच खेल विधाओं में सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के महिला और पुरुष खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन महानिदेशक, प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश के निर्देशों तथा जिलाधिकारी के आदेशों के क्रम में कराया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र का निवासी होना अनिवार्य है।
इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित क्यूआर कोड स्कैन कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण में सहायता के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दीपक सिंह के मोबाइल नंबर 6392462409 पर संपर्क किया जा सकता है।
Jansaamna