बुलंदशहर/औरंगाबाद, राजेश गोयल। आज कल चोरियों का तांता लगा हुआ है। चोर देर रात्रि को ताला तोड़कर दुकानों का सामान इधर उधर कर देते हैं इससे व्यापारी खासे परेशान हैं। पुलिस चैकी के पास ही दस कदम की दूरी पर मोहित कुमार की परचून की दुकान है। देर रात्रि को अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर बीस हजार रूपये का सामान निकालकर ले गये। दूसरी ओर बुलन्दशहर स्टैन्ड पर मथुरा मार्केट में राजू सैनी पुत्र गंगा सरन सैनी सड़क पर ठेला लगाकर अपनी गुजर बसर करता है। वह अपना सामान रात्रि को मार्केट की एक दुकान में रात्रि को रख जाता है। मौका देखकर उसकी दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर समान निकालकर ले गये। चोरों ने दुकानदारी के रखे हुये आठ हजार रूपये भी पर कर दिये।
Jansaamna