Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला दारोगा की दबंगई का वीडियो वायरल

महिला दारोगा की दबंगई का वीडियो वायरल

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अलीगढ़ में महिला दारोगा की दबंगई का वीडियो वायरल हुआ है। ग्रामीण महिलाओं के द्वारा सवाल पूछने पर ही महिला दरोगा भड़क गई और हाथापाई करते हुए थप्पड़ मार दिया। घटना अलीगढ़ के थाना इग्लास की है। जहां बताया जा रहा है कि हाथरस गेट थाने में तैनात पूनम जादौन किसी महिला की शिकायत पर अलीगढ़ स्थित हस्तपुर गांव आ गई। बताया जा रहा है कि यहां के थाने को बिना बताए ही गाड़ी में बैठा कर हाथरस गेट ले जा रही थी। स्थानीय लोगों ने जब सवाल जवाब किया तो महिला दारोगा भड़क गई और ग्रामीणों पर टूट पड़ी, ग्रामीणों से हाथापाई की और थप्पड़ भी जड़ दिया। यह मामला एसएसपी अलीगढ़ के संज्ञान में आ गया है। उन्होंने ने इसकी जाँच इगलास के सीओ को सौंपी है।