Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेताओं पर नामजद अभियोग दर्ज

भाजपा नेताओं पर नामजद अभियोग दर्ज

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जव से उत्तर प्रदेश में भाजपा का शासन आया है। उसी समय से पुलिस प्रशासन व भाजपा नेताओं के साथ प्रतिनिधिओं का ताल मेल रही खा रहा है। इतना ही नही पुलिस कार्यवाही में नेताओं के खिलाफ अभियोग दर्ज किया जा रहा है। इस का सीधा कारण प्रशासन द्वारा बताया गया। कि अपाधियों की सिफारिस नेता लोग करते आ रहे हैै।

थाना रामगढ़ प्रभारी द्वारा एक व्यक्ति को रात्रि में पकड लिया था। जिसको छुटाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पिक्की चक अपने साथी उदयकुमार के साथ कई लोगो को लेकर थाना प्रभारी पर दबाब बनाने लगे। पुलिस ने बताया कि उक्त व्यक्ति अपराधिक प्रवृति का है। उसके बाद भी सत्ता के नशे में चूर नेता द्वारा अभद्रता करना शुरू कर दिया। इतना ही सूत्रों की माने तो थाने में हाथापाई की नौवत भी आ गयी थी। रात्रि में नेताओं के दबाब के चलते उसको छोड दिया गया। आज सुबह थाना प्रभारी की फोटो किसी अपराधिक व्यक्तिओं के साथ सोसल मीडिया पर वायरल की गयी। थाना प्रभारी भाजपा नेता के मध्य तनातनी को देखते हुए। एसएसपी डा. मनोज कुमार के आदेशानुसार पुलिस थाने में नेता द्वारा अभद्रता करने के आरोप में अभियोग दर्ज किया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष के खिलाफ अभियोग दर्ज की जानकारी होने पर भाजपा खेमें में हलचल मच गयी है। उक्त मामले में एसएसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ अभद्रता किसी भी स्तर पर सहन नही की जायेगी। पुलिस का एक सम्मान होता है, सम्मान के लिए अभद्रता करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही अवश्य ही की जायेगी।