Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विगत काफी दिनों से वार्ड नम्बर तीन में भर्ती घायल महिला की आज सुबह उपचार के दौरान मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र से लगभग 50 वर्षीय अज्ञात महिला को गम्भीर घायल हालत में 28 .08.2017 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अज्ञात महिला का जिला अस्पताल में कई माह से उपचार चल रहा था। आज सुबह अचानक उसकी हालत खराब होने पर उपचार दिया गया। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाने के बाद जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को लिखित सूचना दी गयी।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});