हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नगर निकाय चुनावों के तहत चल रही नामांकन प्रक्रिया में कल व परसों नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के सामने मुसीबत खड़ी हो सकती है और उनका नामांकन दाखिल करने में भी मुश्किल आ सकती है। क्योंकि कल व परसों अवकाश है। नामांकन प्रक्रिया के तहत जहां प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किये जा रहे हैं वहीं कल बैंकों की छुट्टी बतायी जाती है जबकि परसों रविवार है और ऐसे में बैंकें 2 दिन बंद रह सकती हैं और उन प्रत्याशियों के सामने समस्या खड़ी हो सकती है। जिनके अभी तक चालान जमा नहीं हुये हैं और सोमवार 6 नवम्बर को नामांकन का अंतिम दिन है। उक्त सम्बन्ध में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे सभी कार्यालय खुले रहेंगे तथा बैंकों में छुट्टी के बारे में उनके संज्ञान में नहीं थ और वह इस सम्बन्ध में राज्य निर्वाचन आयोग से आवश्यक दिशा निर्देश लेंगे।
Jansaamna