फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता।। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी डा. अखिलेश शर्मा ने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से कहा कि धैर्य से काम लें और किसी के बहकावे में न आयें। अगर किसी के साथ गलत हुआ है तो उसकी शिकायत शीर्ष नेतृत्व को भेजें। पार्टी के प्रमुख लोग आपके साथ हैं।
आगे कहा कि सड़कों पर उतरने से पार्टी तथा आपकी छवि खराब होगी। विरोधी आपको उकसाने का कार्य करेंगे। पार्टी में कुछ लोग गलत हो सकते हैं, उनका व्यक्तिगत विरोध लिखा-पढ़ी से करें। भरोसा रखें सब कुछ ठीक हो जायेगा। एक वार्ड से दस लोग दावेदार होते हैं लेकिन टिकट एक को मिलती है और नौ विरोध करते हैं।
Jansaamna