Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने पकड़े शातिर लुटेरे, माल बरामद

पुलिस ने पकड़े शातिर लुटेरे, माल बरामद

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से लूट के मोबाइल, तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकडे गए आरोपियों के विरूद्ध पहले से ही टूंडला थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मोबाइल लूट करने वाले इस गिरोह की काफी पहले से तलाश कर रही थी।
आचार संहिता लगने के साथ ही पुलिस काफी चैकन्नी हो गई है। एसएसपी डाॅ. मनोज कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार को इंस्पेक्टर थाना दक्षिण विजेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ स्टेशन रोड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें दो बाइक पर चार युवक आते नजर आए जो पुलिस को चेकिंग करता देख वापस भागने का प्रयास करने लगे। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।
तलाशी पर मिले चोरी के मोबाइल
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से चोरी के करीब आठ मोबाइल दो मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पकडे गए आरोपियों के नाम अमन शाक्य पुत्र सूरज सिंह निवासी सुहागनगर थाना दक्षिण फिरोजाबाद, विकास पुत्र पूरन सिंह निवासी हाल पता किरायेदार प्रमोद यादव मुरली नगर थाना दक्षिण स्थाई पता ग्राम नगला नधा थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी, भूरा उर्फ सन्नी पुत्र नानक सिंह निवासी ग्राम राजौरा थाना नसीरपुर फिरोजाबाद और प्रेम कुमार पुत्र राजकुमार निवासी हाल पता किरायेदार काली चरन मुरली नगर थाना दक्षिण फिरोजाबाद स्थाई पता नगला विश्नू थाना लाइनपार फिरोजाबाद हैं।