Sunday, June 21, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दोस्त के घर की कहकर घर से निकले युवक का मिला शव

दोस्त के घर की कहकर घर से निकले युवक का मिला शव

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहाग नगर में विगत रात्रि में दोस्त के घर मिलने आये युवक का शव मिलने से परिजनों में हडकम्प मच गया। पुलिस ने रात्रि में शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया था।
थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर सैक्टर नम्बर तीन निवासी पुलिस से रिटार्ड सुखवीर यादव का 32 वर्षीय पुत्र सन्तोष यादव विगत रात्रि में अपने दोस्त का फोन आने की बात कहते हुए रात्रि में घर से निकल गया। काफी देर तक वह घर नही लोटा तो परिजनों को काफी चिन्ता हुई। फोन पर बात करने पर उसने बताया कि लैवर कालौनी में एक दोस्त के घर पर ही कुछ सम बाद उसका फोन उठना बन्द हो गया। अर्धरात्रि में किसी ने जानकारी दी कि सन्तोष लहुलुहान हालत में सुहाग नगर विेजेता कारखाने के पास पडा हुआ है। मौके पर पहुच परिजन उसको आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह , क्षेत्राधिकारी नगर डा0 अरूण कुमार परिजनों से मिले जिन्होने घटना की जानकारी करते हुए दोस्त को तलाश ने में जुट गये। आखिर दोस्त कौन है यह बात अभी तक पता नही चल सकी है।