Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पलवल कांड में जिले का भी युवक हुआ शिकार

पलवल कांड में जिले का भी युवक हुआ शिकार

बस स्टॉप तक खींच लायी थी शिवनाथ को मौत
पैत्रिक गाँव में हुआ अंतिम संस्कार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हरियाणा के पलवल में 1 दिसम्बर की रात को साइको किलर नरेश द्वारा ही गयी 6 लोगों की हत्या में फिरोजाबाद जनपद के ग्राम छटनपुर का भी एक शादीशुदा युवक शामिल था । जानकारी के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इधर आज बुधवार को पैत्रिक गाँव में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हर किसी की आँखें नम थी। साथ ही परिवारीजन रो रहे थे। इन रोते विलखते लोगो को नही पता था कि घर का मुखिया कमाई के लिए घर से निकलने के बाद वापस नही मिल पायेगा। नई साल में अपनों से मिलने की चाह और वापस नौकरी पर पहुचने की उम्मीद एशिवनाथ को पलवल के बस स्टॉप तक ले गई । जहाँ एक सनकी के रूप में मौत उसका इंतजार कर रही थी
हरियाणा के पलवल में सोमबार 1 जनबरी को साइको किलर ने छः लोगो की जान ले ली । इन्ही छः लोगो मे फिरोजबाद केे थाना नसीरपुर के छटनपुर का शिवनाथ भी था ए जो नई साल पर अपने घर मिलने आया था । यहाँ से वापस लौटते समय पलवल पर एक सनकी ने लोहे की रोड मारकर इसकी भी जान ले ली। शिवनाथ हरियाणा के सोहना में मारुती कार की स्टेरिंग बनाने वाली एक प्राइवेट कंपनी में सहायक पद पर तैनात था । पत्नी सरोज के अनुसार वो सोमवार शाम को पलवल के लिए निकले थे । शिवनाथ य39द्ध पुत्र पाल सिंह अपने 7 भाइयों में से छटे नंबर के थे । उनकी पत्नी अपने 2 बच्चों प्रियांशु य14द्ध व हिमांशु (10) के साथ शिकोहाबाद में आवास. विकास कालोनी में किराये के मकान में रह रही हैं । अचानक शिवनाथ की मौत ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है। उनके पिता की की भी मौत दो माह पहले ही हुयी थी । आज बुधवार को शिवनाथ का शव गांव में पहुचा तो हर आंख नम थी । दोनों बच्चे व पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था । वहीँ आखिर इस तरह के हादसों का कारण क्या हो सकता है यह तो जांच का विषय है पर बेकसूरों की जान जाने के बाद इस मामले को गंभीरता से लेना जरूरी है ।