Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 26 जनवरी को सामूहिक वंदेमातरम गान की तैयारी हेतु भाजपाइयों ने की बैठक

26 जनवरी को सामूहिक वंदेमातरम गान की तैयारी हेतु भाजपाइयों ने की बैठक

कानपुरः जन सामना संवाददाता। आज भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर (दक्षिण) के बाबूपुरवा मंडल (छावनी विधानसभा क्षेत्र) के पदाधिकारियों की एक बैठक जिलामंत्री दक्षिण एवं मंडल प्रभारी संजय कटियार के नेतृत्व में हुई। बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। ज्ञात हो आगामी 26 जनवरी को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अनुषांगिक संगठन संस्कार भारती द्वारा ‘वंदेमातरम’ का सामूहिक गान कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित किया गया है जिसमें 50 हजार से भी अधिक लोगों के भाग लेने का लक्ष्य लिया गया है। संख्या हर हाल में पहुंचे इसके लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिले से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति बनाई है। बाबूपुरवा मंडल से 1700 से भी अधिक लोग ग्रीनपार्क स्टेडियम पहुंचेगे। जिलामंत्री संजय कटियार और मंडल अध्यक्ष मनोज पंत ने बताया कि वंदेमातरम गान हेतु कार्यकर्ताओं में उत्साह है सभी लोग अधिक से अधिक लोगों के साथ 26 जनवरी को सुबह 11 बजे तक स्टेडियम में पहुंच जाएंगे। संख्या को देखते हुये लोगों को स्टेडियम तक ले जाने हेतु 7 बसों की भी व्यवस्था की गई है, बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहनों से भी लोग जाएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से सतीश शर्मा, फैजल सिद्दीकी, राजेश अवस्थी, मोहित सोनकर, अमित कोरी, अजय साहू, शरद वर्मा, रमा सिंह, आशीष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।