Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गृह स्वामी ने एक चोर दबोचा

गृह स्वामी ने एक चोर दबोचा

घाटमपुर, कानपुर जन सामना संवाददाता। बीती रात खटपट की आवाज से जगे गृह स्वामी ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, तीन चोर मौके से भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा पतारा निवासी रामकुमार अग्निहोत्री के मकान के बगल में खुले पड़े जीने से चढ कर चार चोर उनके घर में पहुंचे खटपट की आवाज से जगे रामकुमार ने एक चोर ग्राम बरनाव निवासी सौरभ शर्मा को पकड़ कर शोर मचा दिया। लोगों को आता देखकर तीन चोर अंधेरे में भाग निकले। सौरभ को पतारा पुलिस चैकी के हवाले कर दिया गया। जहाॅ उससे पूछताछ चल रही है। पीड़ित राम कुमार ने बताया कि करीब छः माह पूर्व उसके दरवाजे पर खड़ी बोलेरो जीप को चोर चोरी कर ले गये थे। जिसका पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। सर्दी के कारण शाम से ही चारों तरफ सन्नाटा व्याप्त हो जाता हैं जिसका चोर खुब फायदा उठा रहे हैं।