Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कल से शुरू होगा 18वां साईधाम मंदिर महोत्सव

कल से शुरू होगा 18वां साईधाम मंदिर महोत्सव

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। प्रेसक्लब कानपुर में आयोजित वार्ता में श्री शनि साई धाम मंदिर के महेन्द्र नाथ शुक्ला तथा रंजीव भदौरिया ने बताया कि गणेश पार्क गांधी नगर स्थित सांई धाम मंदिर का 3 फरवरी से 18वां वार्षिक उत्सव मनाया शुरू हो रहा है जिसका आरम्भ सांई बाबा की कलश यात्रा के साथ होगा। बताया कि वार्षिकोत्सव के दौरान श्रीमद् भागवत कथा, सामूहिक यज्ञोपवीत, अतिरूद्र महायज्ञ तथा 10 फरवरी को विशाल भण्डारे का आयोजन होगा। यज्ञाचार्य पं0 कृपा शंकर ने कहा कि वायुमण्डल में तमाम तरह के वैक्टीरियाओं का यज्ञ खात्मा करता है ओर वातावरण को शुद्ध बनाता है। इस वर्ष भी 51 या उससे अधिक बच्चो का यज्ञोपवीत कराया जायेगा जिसके लिए 7 फरवरी तक मंदिर में संपर्क किया जा सकता है। वार्ता में गंगा शहरण दीक्षित, रंजीत भदौरिया, कृपाशंकर शुक्ल, उमाकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।