Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वच्छकारों का सम्मान समारोह 3 फरवरी को

स्वच्छकारों का सम्मान समारोह 3 फरवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छकारों का सम्मान समारोह रसूलाबाद स्थित ग्राम भैंसाया में 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे जनपद के एक समाजसेवी व एक राजनैतिक दल के पूर्व संगठन मंत्री रामकृपाल सिंह अपने जन्म दिन पर आयोजित कर रहे है। जिसमें रामकृपाल द्वारा स्वच्छकारों को अंग वस्त्र आदि भंेट कर उनका सम्मान करेंगें। स्वच्छकारों का सम्मान समारोह एक सामजिक कार्यक्रम है। जिसमें एक राजनैतिक दल के रामवती त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष, विभूती नारायण सिंह आदि सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों, विधायकगणों आदि को भी आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी समाजसेवी रामकृपाल सिंह ने दी है।