Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

कैंडिल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि

औरैया, ध्रुव कुमार अवस्थी। देश भक्ति से ओत प्रोत शहर के युवा वर्ग ने कैंडिल मार्च का आयोजन करके कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए हमले में शहीद चन्दन गुप्ता व राहुल उपाध्याय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं के अनुसार क्या हिंदुस्तान में तिरंगा यात्रा निकालना भी इतना दुश्वार हो गया है जिसके बदले में जान की बाजी लगानी पड़े। युवा समाजसेवी मनीष यादव ने कहा भारत में रहने वाले हर हिंदुस्तानी को वन्दे मातरम कहना होगा। हिन्दू युवा वाहिनी के बिधूना विधानसभा अध्यक्ष अंकित तिवारी ने आक्रोशित होकर कहा यदि कोई तिरंगा यात्रा पर हमला करता है तो यह निश्चय ही देशद्रोह है। उसको फांसी की सजा होनी चाहिए। कैंडिल मार्च के दौरान युवा समाजसेवी पुष्पेंद्र यादव, हिमांशु गुप्ता (शोभी), अरविन्द श्रीवास्तव, शिवम् कुमार( सिया फ्लेक्स), गोलू गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, हरभान राजपूत एवं मनोज सविता, गणेश श्रीवास्तव आदि लोग सम्मलित हुए।