Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एक पति दो बीवियां-एक ने लगाई आग-गंभीर

एक पति दो बीवियां-एक ने लगाई आग-गंभीर

पहली पत्नी से किसी बात को लेकर हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर निवासी एक व्यक्ति की दो बीबियां हैं जिनमें आपस में किसी बात को लेकर हुये विवाद के चलते एक ने खुद को आग लगा ली। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूंपुर निवासी राजू की दो पत्नियां हैं। एक रूबी पहली पत्नी है जिससे आठ वर्ष पूर्व करीब शादी हुयी थी। दूसरी 20 वर्षीय काजल जिससे करीब एक वर्ष पूर्व शादी हुई है। बताया गया है कि दोनों एक साथ ही रहती हैं। आज सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते काजल ने खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। यहां करीब उसका 80 प्रतिशत झुलसना बताया जा रहा है हालत गंभीर है। यह जानकारी उसके पति राजू ने ही दी।