Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति के पक्ष लेने पर महिला ने स्वयं को लगायी आग झुलसी

पति के पक्ष लेने पर महिला ने स्वयं को लगायी आग झुलसी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में दो पत्नियों के मध्य आपसी विवाद में एक पत्नी ने आग लगाकर ली। जिससे झुलसी पत्नी को पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी राजू की आठ वर्ष पूर्व नगला बरी निवासी रूबी नामक महिला से विवाद हुआ था। उसके एक पुत्र होने के बाद बच्चे बन्द हो गये। उसके बाद उसकी विगत एक वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी 20 वर्षीय काजल नाम महिला से किसी तरह से विवाह हो गया। दोनो पत्नियों को लेकर एक साथ वह हिमायूपुर में रहता था। दोनो ही पत्नियों के बच्चों में आज सुबह झगडा हो गया। पति ने आकर रूबी के बच्चे की पक्ष लेने से नाराज होकर काजल ने स्वंय को मिट्टी का तेल डाल कर आग के हवाले कर लिया। जिससे वह बुरी तहर से झुलस गयी। जिसको आनन -फानन में आग से बचाते हुए पति उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां उसका उपचार कराया जा रहा है।