Saturday, June 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में घायल युवक ने तोड़ा दम

सड़क हादसें में घायल युवक ने तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत 15 दिन पूर्व सड़क हादसें में घायल युवक की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना शिकोहाबाद के गांव नकटा निवासी 22 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र ग्यादीन सिंह विगत 26 जनवरी 2018 को बाइक द्वारा मुस्ताबाद रोड पर सडक हादसें में घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसका आगरा रैफर किया गया। घायल युवक ने आज सुबह आगरा में उपचार के दौरान अन्तिम सांस ली। उसकी मौत होने पर शव को परिजन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।