Friday, July 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पेन्शनर दिवस 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट में

पेन्शनर दिवस 17 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के क्रम में पेन्शनरों की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी कुमार रविकान्त सिंह की अध्यक्षता में पेन्शनर दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पूर्वान्ह 11.00 बजे किया जाएगा। इस मौके पर कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर पेन्शनरों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। यह जानकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी के0के0 पाण्डेय ने दी है।