Tuesday, June 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो लोगों ने किया विषाक्त सेवन अचेत

दो लोगों ने किया विषाक्त सेवन अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर दो लोगो ने विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे वह अचेत हो गये, जिनको परिजनो द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। थाना एका क्षेत्र कस्वा निवासी 30 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र महावीर सिंह ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी, जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में थाना रामगढ़ क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी 29 वर्षीय बब्लू पुत्र दौजीराम ने भी परिजनों की कलह के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।