Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मटसैना में छेड़छाड़ को लेकर चले लाठी-डन्डे एक दर्जन लोग घायल

मटसैना में छेड़छाड़ को लेकर चले लाठी-डन्डे एक दर्जन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव आकलाबाद हसनपुर में विगत रात्रि में छेडछाड को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डन्डों से एक दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना मटसैना क्षेत्र के गांव आकलाबाद हसनपुर निवासी सोनवीर सिंह पुत्र मलखानसिंह, करन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, भारती पुत्री महेन्द्र सिंह,मलखानसिंह पुत्र हीरालाल, महेन्द्र सिह पुत्र हीरालाल, रामवीरसिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, दूसरे पक्ष से महेन्द्र सिंह पुत्र भोजराज, राहुल पुत्र महेन्द्र, राकेश पुत्र नगना, धीरज पुत्र अखिलेश, विमल पुत्र अखिलेश विमल, उक्त घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने के बाद घायलों को उपचार, डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल सोनवीर की माने तो धीरज राहुल महेन्द्र ने शराब के नशे में अनिल कुमार की पत्नी सरिता के साथ अभद्रता करदी थी। जिसको लेकर दोनो पक्षों में घमासान हो गया।