Friday, May 8, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्राओं ने खेली जमकर होली और दीं शुभकामनाएं

छात्राओं ने खेली जमकर होली और दीं शुभकामनाएं

कानपुर, प्रियंका तिवारी। होली का खुमार धीरे-धीरे कानपुरियों पर दिखने लगा है। हालांकि यहां होली का अंदाज भी निराला है, साथ ही एक हप्ते तक तक चलने वाली होली का आनन्द ही कुछ और है। होली के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्कूलों तथा शिक्षा संस्थानो में जमकर होली खेली गयी और तमाम शिक्षण संस्थानो में छुटिट्यां बोली गयी। छुटटी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने आपस में खूल होली खेली और एक दूसरे को बधाई दी। कानपुर विश्वविधालय में भी छात्र-छात्राओं ने जमकर होली खेली।