Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भट्टे पर कार्यरत मैनेजर का शव पेड़ पर लटका मिला

भट्टे पर कार्यरत मैनेजर का शव पेड़ पर लटका मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप एक खेत में युवक का शव पेड पर लटका मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जनपद हमीरपुर के थाना राठ क्षेत्र टोला काटेना निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र छोटेलाल सिरसागंज स्थित एक भट्टे पर मैनेजर के पद पर कार्य करता था। विगत रात्रि में वह भट्टे से घूमने की कहकर निकला था। रात्रि में वह वापस घर नही लोटा तो परिजनों ने उसको तलाशा उसी समय किसी ने बताया के गांव के बाहर इन्दौरसिंह के बाग में एक पेड पर युवक का शव लटका हुआ है। लोगो ने जाकर देखा तो शव किसी ओर का नही बल्कि राजकुमार का निकला। जिसको देख लोगो में हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया। पुलिस घटना की जाॅच पडताल कर रही है।