Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में बैठक 21 मार्च को

गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में बैठक 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेेक्टेªट सभाकक्ष में 21 मार्च को अपरान्ह 4 बजे बैठक की जायेगी। जिसमें रबी विपणन वर्ष 2018-19 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में गेंहू खरीद कार्य में नियुक्त समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन कराया जाना है जिसमें गेंहू खरीद में योजित कार्मिकों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित करने के साथ-साथ गंेहू खरीद से संबंधित बिन्दुओं पर सारगर्भिता चर्चा की जायेगी। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी गेंहू खरीद विद्याशंकर सिंह ने दी है।