Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घरों में पल रही गाय भैंस बनी जान की आफत

घरों में पल रही गाय भैंस बनी जान की आफत

कानपुर नगर, अर्पण कश्यप। घरों के बाहर अवैध कब्जेदारों ने कब्जा कर बना रखा पशुशाला जहॉ इन पालतू जानवरों को देख कर आवारा सॉड दिन रात गली घेरे खडे़ रहते है। जिसके कारण आने जाने वालों की जान पर बनी रहती है। वही पालतू जानवरों से होने वाले गोबर को भी नाले में बहा दिया जाता है। जिससे बरसात मंे सिल्ट जमा होकर नालों को चोक कर देती है, पर चंद रूपयों के लालच में ना नगर निगम न प्रशासन इस ओर ध्यान देता है और अक्सर इन जानवरों की वजह से लोग बेमौत मर जाते है। ताजा मामला बर्रा-2 की मेन रोड का है। जहॉ आज दो सॉंड़ो में घमासान छिड़ गयी जिससे पूरी रोड बाधित हो गयी लोगों ने जमकर ईट पत्थर चलाये पर दोनों ने हार न मानने की कसम खा रखी थी। पूरे 20 मिनट की इस लड़ाई का अंत हुआ तब जाकर यातायात सूचारू रूप से चल सका।