Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग के पास आज सुबह तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो में बैठे चालक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी बताया ये जा रहा है कि ऑटो चालक यात्रियों का इंतजार कर रहा था तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने खड़े ऑटो में टक्कर मार दी जिससे ऑटो में बैठा चालक ऑटो में बुरी तरह से दब गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी मौका देखकर ट्रक डाइवर मौके से फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद चालक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।