Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलीगढ़ रोड नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग

अलीगढ़ रोड नाले से अतिक्रमण हटाने की मांग

हाथरसः जन सामना संवाददाता। अलीगढ़ रोड पर सड़क के दोनों ओर बन रहे नाले पर कुछ होटल संचालकों द्वारा अवैध तरीके से पक्का निर्माण कराकर कब्जा कर लेने पर आज हिन्दू जागरण मंच द्वारा एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हटवाये जाने की मांग की है।
हिन्दू जागरण मंच द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि अलीगढ़ रोड पर दोनों ओर बने नाले पर कुछ होटल वालों ने पक्के निर्माण कर अवैध कब्जे कर रखे हैं जिसकी वजह से तीन दिन पहले एक सांड धमीजा होटल पर नाले में गिर गया जो बाद में निकालने की कार्यवाही में देरी होने के कारण अन्दर दम घुटने से मर गया। जिसकी वजह से हिन्दू समाज में इन अतिक्रमणों की वजह से भारी रोष व्याप्त है जिसके बावत आज हिन्दू जागरण मंच एक सूत्रीय ज्ञापन देकर अवगत करा रहा है तथा उक्त कब्जों को हटवा कर नालों को साफ करवा दें। अलीगढ़ रोड दोनों ओर नालों पर अतिक्रमण से घिरा है, जहां अवैध रूप से शराब भी पिलाई जाती है और कई दबंग व्यक्ति भी जुड़े हैं, इनको हटवायें।
ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष मनोज उपाध्याय, प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, शिवशंकर गुलाठी, अभिषेक श्रोती, नरेन्द्र प्रेमी, विजय पंडित, संजू कुशवाहा, विनोद दिवाकर, अनन्त सोलंकी, विकास, मनोज कुशवाहा, सुरेश कश्यप, मोनू गोस्वामी आदि शामिल थे।