Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिनदहाडे़ महिला के गले से सोने की चैन तोड़ी

दिनदहाडे़ महिला के गले से सोने की चैन तोड़ी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के आर्यनगर में दिन दहाडे एक महिला से सोने की चैन लूट कर लुटेरे भाग निकले। पीड़ित महिला आर्य नगर में कपडे सिलवाने के लिए आयी थी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के चौकी गेट निवासी कृष्णकांत वशिष्ठ की पत्नी रूचि वशिष्ठ आर्य नगर में दर्जी की दुकान में कपडे सिलवाने के लिए आयी थी। उसी दौरान नगर विधायक मनीष असीजा के गेट के समीप बाइक सवार दो लोगो ने महिला के गले में हाथ मारते हुए सोने की चैन लूट कर भाग निकले। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोगो की भीड लग गयी। उससे पूर्व लूटेरे बाइक लेकर हाईवे की ओर निकल चुके थे। महिला रोती हुई अपने घर की ओर निकल गयी। इस संबंध में महिला ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।